नेपाल की प्रधानमंत्री कार्की ने आम चुनावों पर चर्चा के लिए नेताओं से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पिछले महीने कार्यवाहक सरकार के गठन के बाद पहली बार मंगलवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और आम चुनावों की तैयारियों एवं सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की।

कार्की (73) उस समय पिछले महीने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं जब भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर सरकार के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व में ‘जेन जेड’ आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को अपदस्थ कर दिया गया था।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री कार्की ने सभी राजनीतिक दलों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सहयोग मांगा। नेताओं ने सरकार से चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया।

कार्की ने आश्वासन दिया कि अंतरिम सरकार कानून के अनुसार काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘जेन जेड’ आंदोलन की भावना के विपरीत काम नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उचित प्रक्रियाओं और कानून के दायरे में काम करेंगे। हम दिए गए जनादेश के अनुसार काम कर रहे हैं। चुनाव होंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच जारी है।’’ नेपाल के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने पहले ही प्रतिनिधि सभा के चुनाव की तारीख पांच मार्च, 2026 घोषित कर दी है।

प्रमुख खबरें

Ruben Dias बोले: यह FIFA World Cup होगा खास, Portugal की टीम है जीत के लिए तैयार!

PM Modi का Hazira दौरा: K-9 वज्र से Zorawar तक, कैसे बन रहा है भारत का आत्मनिर्भर डिफेंस हब

Naga Chaitanya के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! अश्लील और AI-जनित तस्वीरों के प्रसार पर लगाई रोक

एक गलती और इजरायल में भीषण तबाही, इस बार फोड़ने को तैयार बैठा ईरान?