नेपाल पुलिस ने संसद परिसर में ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2025

नेपाल की राजधानी काठमांडू में संसद परिसर भवन में एक ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक कॉलेज के प्रोफेसर और चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बोहरा ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में ‘टेकस्पायर कॉलेज’ के एक प्रोफेसर और चार छात्रों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ड्रोन को कॉलेज से ही उड़ाया गया था।

कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मण पोखरेल ने कहा कि छात्र और शिक्षक ड्रोन की परीक्षण उड़ान संचालित कर रहे थे, लेकिन इसका संचार टूट गया और ड्रोन संसद भवन पर गिर गया। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन छात्रों ने अपने ‘असाइनमेंट’ के तहत बनाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पांचों संदिग्धों को हिरासत में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट

Asian Games में भारत Canoeing में खाली हाथ, पदक स्पर्धाएं हटने और फाइनल में हार से झटका

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी