Nepal पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से नागरिकता हासिल करने के आरोप में 10 भारतीयों को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2023

काठमांडू में फर्जी दस्तावेज दिखाकर गैरकानूनी तरीके से नेपाल की नागरिकता हासिल करने के आरोप में तीन महिलाओं समेत 10 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक रवींद्र रेगमी ने बताया कि काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय के दल ने शनिवार को काठमांडू के विभिन्न हिस्सों से भारतीय नागरिकों को पकड़ा। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से सात पुरुष और तीन महिलाएं हैं। काठमांडू घाटी पुलिस कार्यालय ने रविवार को अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में उनकी पहचान उजागर की।

प्रमुख खबरें

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप