बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने की थी फायरिंग, नेपाली बहू से भारतीयों की मुलाकात बनी झड़प की वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

पटना/नयी दिल्ली, 12 जून बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले 45 वर्षीय लगन यादव और अन्य को शुक्रवार को नेपाली बहू से मुलाकात भारी पड़ी क्योंकि नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के कर्मियों ने इस पर आपत्ति जताई जिससे बाद ग्रामीणों और नेपाली सुरक्षा कर्मियों में झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए है। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि एपीएफ ने घटना के बाद लगन यादव को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना ‘नो मेन्स लैंड’ (दो देशों की सीमा के बीच का स्थान जिस पर किसी का अधिकार नहीं होता) से 75 मीटर भीतर नेपाल की सीमा में उस समय हुई जब कुछ महिलाएं और यादव अपनी बहू से बात कर रही थीं। सीमा पर गश्त कर रहे एपीएफ कर्मियों ने इन लोगों को भारतीय क्षेत्र में जाने को कहा।

इसे भी पढ़ें: CDS और सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक, पूर्वी लद्दाख में स्थिति की समीक्षा की

एसएसबी के महानिदेशक ने कहा, ‘‘प्राथमिक जानकारी और नजदीकी चौकी की सूचना के आधार पर हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है। हमने बताया कि घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी से पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि एपीएफ ने दावा किया कि पहले उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोली चलाई और बाद में हथियार लूटे जाने के भय से भीड़ पर गोली चलाई जो तीन लोगों को लगी। उन्होंने बताया कि एपीएफ ने 15 गोलियां चलाई जिनमें से 10 गोलियां हवा में चलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जानकीपुर और नेपाल के सर्लाही के बीच हुई।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता