नेपाल में राजनीतिक संकट घहराया! राष्ट्रपति ने भंग की संसद, नवंबर में मध्यावधि चुनाव की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शुक्रवार आधी रात को संसद भंग कर दी और 12 तथा 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की। भंडारी ने यह घोषणा संसद भंग करने की प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सिफारिश का समर्थन करने के बाद की। राष्ट्रपति कार्यालय से प्रेस को जारी एक बयान में कहा गया है कि संसद को भंग कर दिया गया है और नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (7) के आधार पर मध्यावधि चुनावों की तारीखों की घोषणा की गई है। मंत्री परिषद ने पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 19 नवंबर को कराने की सिफारिश की।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के एक पुलिस अधिकारी के घर से मिले 14 शव, बढ़ती जा रही लाशों की संख्या

नेपाल के राजनीतिक संकट ने शुक्रवार को उस वक्त नाटकीय मोड़ ले लिया जब प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और विपक्षी दलों दोनों ने ही राष्ट्रपति को सांसदों के हस्ताक्षर वाले पत्र सौंपकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रधानमंत्री ओली विपक्षी दलों के नेताओं से कुछ मिनट पहले राष्ट्रपति के कार्यालय शीतल निवास पहुंचे और अपनी सूची सौंपी।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान

BCCI Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,देखें पूरी डिटेल

Dalit Vote Bank पर Congress की नजर? कांशीराम को भारत रत्न के वादे पर Mayawati ने उठाए तीखे सवाल