बहुत अच्छी मुलाकात...PM मोदी से मिलकर खुश हुए चीनपरस्त नेपाल के प्रधानमंत्री ओली

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस साल जुलाई में केपी शर्मा ओली के तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर केपी शर्मा ओली के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि भारत-नेपाल मित्रता बहुत मजबूत है और हम अपने संबंधों को और भी गति देने के लिए तत्पर हैं। हमारी बातचीत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही।

इसे भी पढ़ें: नेपाल ने बिहार को 40 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की

विदेश मंत्रालय के ‘एक्स’ पर आधिकारिक अकाउंट में साझा की गई पोस् में लिखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निकट मित्रता को और गहरा करते हुए यूएनजीए के इतर नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से आज मुलाकात की। इसमें कहा गया, दोनों नेताओं ने सदियों पुरानी, ​​बहुआयामी और विस्तारित साझेदारी के तहत सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए आपसी हित के मामलों पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Asian Games मेडलवीरों से मिले PM Modi: बोले, जुनून जीत में बदले तो चमकता है New India

राजस्थान SI Paper Leak मामले में SOG की कार्रवाई, दो और आरोपी पकड़े गए

न्यायपालिका को कोई दबाव में नहीं डाल सकता’, CJI Surya Kant की सख्त टिप्पणी से राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर उठे गंभीर सवाल

Jammu Kashmir में झमाझम Rain और Snowfall से पारा लुढ़का, कई सड़कें बंद