नेपाल ने दो तेल पाइपलाइन बिछाने के लिए भारत से मदद मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

काठमांडू, 3 सितंबर।  नेपाल ने भारत सरकार से सहयोग समझौते के तहत दो अन्य पेट्रोलियम पाइपलाइन परियोजनाएं स्थापित करने के लिए भारत से तकनीकी सहयोग एवं अनुदान सहायता मांगी है। नेपाली अधिकारियों ने यहां कहा कि नेपाल सरकार ने भारत के साथ सरकार के स्तर पर सहयोग समझौते का खाका तैयार किया है जिसमें दो अन्य पेट्रोलियम पाइपलाइन परियोजनाएं स्थापित करने में मदद मांगी जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा जा चुका है।

सिलीगुड़ी-झापा पाइपलाइन के निर्माण पर 288 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है जबकि अमलेखगंज-चितवन पाइपलाइन पर 128 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। नेपाल के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय में अवर सचिव उर्मिला के सी ने कहा कि ये दोनों पाइपलाइन मोतिहारी-अमलेखगंज पाइपलाइन के विस्तार के तौर पर स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन परियोजनाओं के विस्तृत सर्वेक्षण का काम दोनों ही देशों की साझा टीम पहले ही पूरी कर चुकी है। अब हम इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के संदर्भ में भारत की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन पाइपलाइन का काम पूरा हो जाने के बाद विमानों को ईंधन आपूर्ति के अलावा अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति भी आसान हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती