नेपाल ने बिहार को 40 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) ने पहली बार बिहार को 40 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनईए के प्रवक्ता चंदन घोष ने बताया कि एनईए ने बृहस्पतिवार को पहले चरण में कटैया-कुशवाहा ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि नेपाल को बिहार को 125 मेगावाट बिजली आपूर्ति करने की मंजूरी मिल गई है।

वर्तमान में, भारत को प्रतिदिन लगभग 620 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जा रही है। पिछले वर्ष नेपाल ने भारत को अधिशेष बिजली बेचकर 17.06 अरब रुपए का राजस्व अर्जित किया था। इसी अवधि के दौरान, नेपाल ने 16.93 अरब रुपए मूल्य की बिजली का आयात किया।

प्रमुख खबरें

IndiGo Ventures करेगा Sarvam में निवेश, विमानन संचालन में होगा सुधार

ACME Solar को SECI से मिला 300 मेगावाट का ठेका, 6 रुपये यूनिट होगी बिजली दर

Chelsea Transfer Hunt: Enzo Fernandez के विकल्प की तलाश, Monaco के Lamine Camara पर टिकी नजरें

SEBI से चार कंपनियों के IPO को मिली मंजूरी, बाजार में जल्द आएंगे नए इश्यू