नेपाल की टीम आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स में आठ रन पर आउट हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

बंगी (मलेशिया)|  नेपाल की युवा महिलाओं की टीम आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप क्वालीफायर के मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच में आठ रन पर आउट हो गयी।

नेपाल की टीम ने पिछले मैच में कतर की पारी को 38 रन पर समेटने के बाद मुकाबला 79 रन से जीता था। टीम को हालांकि शनिवार को करारा झटका लगा। यह मैच एक घंटे तक भी नहीं चला और महज 9.2 ओवर के खेल के में इसका परिणाम निकल गया। दोनों टीम में से कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े में रन नहीं बना सका।

यूएई की तीर्थ सतीश ने सबसे ज्यादा नाबाद चार रन बनाये। नेपाल की छह बल्लेबाज खाता खोलने में नाकाम रहीं जबकि स्नेहा माहरा ने 10 गेंद में सबसे ज्यादा तीन रन का योगदान दिया। मनीषा राणा ने दो रन बनाये जबकि तीन बल्लेबाजों ने एक-एक रन बनाये। यूएई के लिए गेंदबाजी का आगाज करने वाली माहिका गौड़ ने चार ओवर में दो मेडन के साथ दो रन देकर पांच विकेट चटकाये। नयी गेंद से उनकी जोड़ीदार इंदुजा नंदकुमार ने चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिये।

नेपाल की पारी 8.1 ओवर में सिमट गयी तो वही यूएई ने सात गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। आईसीसी एसोसिएट सदस्य देशों के बीच जूनियर स्तर पर महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं।

नेपाल में खिलाड़ियों के पास बेहतर पिच की सुविधा नहीं हैं, फिर भी टीम इस निराशाजनक प्रदर्शन से पहले एक मैच जीतने में कामयाब रही, जिसका उन्हें श्रेय मिलना चाहिये। यूएई की टीम दक्षिण एशियाई प्रवासी समुदाय की लड़कियों से भरी हुई हैं और वे जीत के दावेदार हैं।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा