भारत-नेपाल सीमा पर कोविड जांच के बाद ही भारत में प्रवेश कर सकेंगे नेपाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)।  जिले के तीन मुख्य सीमा पुलों के जरिए भारत में प्रवेश करने वाले नेपाली नागरिकों की सीमा चौकियों पर ही कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन जांच की जाएगी और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें आगे जाने की अनुमति होगी। पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी एच. सी. पंत ने कहा कि जांच में पाया गया कि नेपाली नागरिक अपने साथ जो कोविड नेगेटिव रिपोर्ट ला रहे हैं, उनमें से कुछ फर्जी हैं, इसलिए सीमा पर उनकी रैपिड एंटीजन जांच का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें: पीओके चुनाव पर भारत की टिप्पणी से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब

पिछले महीने झूलाघाट, धारचूला और जौलजीबी के सीमा पुलों के जरिए उन नेपाली नागरिकों को भारत आने की अनुमति दी गयी थी जिनके पास नेपाल में चिकित्साधिकारियों द्वारा जारी की गयी कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट थी। पंत ने बताया, लेकिन सीमा पर कुछ नेपाली नागरिकों द्वारा दिखाई गई कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट के फर्जी पाए जाने के बाद उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति देने से पहले उनकी रैपिड एंटीजन जांच का फैसला लिया गया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख