नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए दोबारा मतदान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा समेत पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी डाले गए कुल मतों का 50 फीसद से अधिक नहीं मिलने के बाद नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मंगलवार को दूसरी बार मतदान किया। सोमवार को हुए मतदान में कुल 4,743 योग्य मतदाताओं में से 4,679 वैध वोट डाले गए थे और 76 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इनमें प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष देउबा तथा शेखर कोइराला को क्रमश: 2,258 और 1,702 मत मिले थे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे संपन्न हुए दूसरे चरण के मतदान में कुल 4,564 वोट डाले गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात तक मतगणना शुरू होने और बुधवार तड़के तक नतीजे घोषित होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया