नेपाली छात्र ओडिशा के बच्चे हैं, वे राज्य में पूरे सम्मान के साथ पढ़ेंगे : मुख्यमंत्री माझी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2025

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को कहा कि ओडिशा में पढ़ रहे नेपाली छात्र राज्य के बच्चे ही हैं और वे पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ अपनी शिक्षा जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि माझी ने नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार (केआईआईटी में) घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है और छात्रों के विश्वास को बहाल करने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। नेपाल की विदेश मंत्री ने माझी को धन्यवाद दिया और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया।’’

माझी ने नेपाल दूतावास के अधिकारियों संजीव दास शर्मा और नवीन राज अधिकारी से लोक सेवा भवन स्थित अपने कक्ष में मुलाकात की और उन्हें बताया कि नेपाली छात्रों पर हमले की घटना के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

माझी ने दूतावास के अधिकारियों से कहा, ‘‘घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केआईआईटी परिसर में शैक्षणिक माहौल को बहाल करने के लिए सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट