Mumbai Airport पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट से यात्रा कर रही Nepali Woman गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025

पुलिस ने नेपाली मूल की एक महिला को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाली भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल करके ओमान जाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार उसने अपना नाम काजल बताया और अपना भारतीय पासपोर्ट दिखाया, जिसमें उसका जन्म स्थान नोहरा, हिमाचल प्रदेश दर्शाया गया था। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, उसकी शक्ल-सूरत नेपाली लग रही थी, जिससे संदेह पैदा हुआ। उसे आगे की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया, जहां विस्तृत पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह भारतीय नहीं बल्कि एक नेपाली नागरिक है।

उन्होंने बताया कि बाद में महिला ने अपना असली नाम काजल लामा बताया और कहा कि वह नेपाल के परसा जिले की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता सालों पहले नेपाल से हिमाचल प्रदेश आकर बस गए थे और इसी पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करके उसने हिमाचल के एक फर्ज़ी पते पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक प्रमाणपत्र हासिल कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि इन फर्ज़ी दस्तावेज़ों के जरिए उसने शिमला पासपोर्ट कार्यालय से भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया। उन्होंने बताया कि आव्रजन अधिकारी की शिकायत के आधार पर महिला को पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिकारियों को गुमराह करने, जाली दस्तावेज बनाने और अवैध यात्रा का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब