नेपाल की मौजूदा गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी : प्रधानमंत्री प्रचंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

 नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शनिवार को कहा कि देश की वर्तमान गठबंधन सरकार ‘अनुकूलतम सहमति’ के आधार पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। गौरतलब है कि 26 दिसंबर, 2022 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रचंड फिलहाल नेपाल में 10 दलों की गठबंधन सरकार चला रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि काठमांडू से करीब 200 किलोमीटर दूर पोखरा में पत्रकारों से बातचीत में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी-मध्य) (सीपीएन-एमसी) के 68 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘गठबंधन सरकार पांच साल चलेगी और हम अनुकूलतम सहमति बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ पिछले महीने विस्तृत बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ऐसे में जबकि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को हिमाचल की ऊंचाई पर पहुंचाना चाहते हें, वे सीमाओं से जुड़े मुद्दे सहित सभी मुद्दों को सुलझाएंगे। नेपाल को भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण देश माना जाता है क्योंकि दोनों देश 1,850 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा साझा करते हैं। भारत के पांच राज्य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमाएं नेपाल से मिलती हैं।

प्रमुख खबरें

Giridih में BJP Protest के दौरान पुलिस से झड़प, 15 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Tamil Nadu: छात्र प्रदर्शन पर Circular जारी करने वाली संयुक्त निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण

Chester Hills मामले में हाईकोर्ट जज से जांच नहीं, Himachal सरकार का जवाब

Mathura Shelter Home में 14 वर्षीय लड़की मृत मिली, मजिस्ट्रियल जांच शुरू