नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी ने नागरिकता संशोधन विधेयक लौटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2022

काठमांडू, 15 अगस्त। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद में पारित होने के एक महीने बाद देश का पहला नागरिकता संशोधन विधेयक पुनर्विचार के लिए प्रतिनिधि सभा को रविवार को लौटा दिया। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आचार्य ने कहा कि चूंकि सदन में विधेयक की समीक्षा करना आवश्यक समझा गया है, इसलिए उसे वापस भेज दिया गया है। प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली द्वारा पारित किये जाने के बाद विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजा गया था। इस विधेयक के जरिये नेपाल नागरिकता अधिनियम 2063बीएस को संशोधित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने Wayanad में सुरक्षा इंतजामों पर जताई नाराजगी, यात्रा योजना साझा न करने की चेतावनी

Jai Meena ने Philippines के खिलाड़ी को हराकर Asian Games Soft Tennis में रचा इतिहास

Bihar Cabinet: गांधी जयंती पर रिहा होंगे पात्र कैदी, विशेष सजा माफी को मिली मंजूरी

Ayodhya Ram Mandir चढ़ावा चोरी केस: चार्जशीट के बाद दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली