लॉकडाउन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री ओली अस्‍पताल में हुए भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

काठमांडो। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की हृदय गति बढ़ने के बाद उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओली (69) को मेडिकल जांच के लिये त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल ले जाया गया क्योंकि बृहस्पतिवार रात उनकी हृदय गति अनियमित हो गई थी।

ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री की हालत ठीक है और उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।’’ गौरतलब है कि ओली ने चार मार्च को काठमांडो में अपना गुर्दा प्रतिरोपण कराया था। उन्हें एक सप्ताह से अधिक समय बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें अगले कुछ महीनों तक बैठकों में शामिल होने, लोगों से मिलने जुलने से मना किया था। लेकिन वह बैठकों में व्यस्त रहें। इस सप्ताह की शुरूआत में उन्होंने एक कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है