भतीजे ने छोड़ी विधायकी, चाचा शरद बोले- मुलाकात कर उन्हें समझाउंगा

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईडी की जांच से परेशान शरद पवार और उनकी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। एक-एक कर राकांपा छोड़ दूसरे दलों में शामिल होते नेताओं की वजह से बुरे दौर से गुजर रही राकांपा के लिए यह करारा झटका है।

इसे भी पढ़ें: NCP नेता अजित पवार ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

बता दें कि अजीत पवार के इस्तीफे के बाद शरद पवार ने बताया कि अजीत पवार ने अपने बेटे पार्थ पवार से कहा है कि राजनीति आज अपने निम्न स्तर पर है, इसलिए राजनीति छोड़ना बेहतर है। अजीत ने बेटे को भी राजनीति छोड़ने की सलाह देते हुए कहा है कि अब चलो खेती या कोई अन्य व्यवसाय करते हैं। गौरतलब है कि 2019 के संसदीय चुनाव के दौरान अजीत पवार ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अगर सुप्रिया सुले बारामती लोकसभा सीट से चुनाव हार जाती हैं तो वे सक्रिय राजनीति से इस्तीफा दे देंगे। 

 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा