भारत नेस्ले के लिए वृद्धि का प्रमुख इंजन बना रहेगा, दोहरे अंक की वृद्धि की उम्मीद: सीईओ फिलिप नावराटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026

नयी दिल्ली, 24 जुलाई स्विट्जरलैंड की खाद्य एवं पेय क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले एसए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) फिलिप नावराटिल ने कहा कि भारत कंपनी के लिए मजबूत वृद्धि का प्रमुख इंजन बना रहेगा। हालांकि कर ढांचे में बदलाव से मिलने वाला लाभ तीसरी तिमाही से कम होने लगेगा, लेकिन इसके बावजूद भारतीय बाजार में दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। नेस्ले की आय संबंधी जानकारी देते हुए नावराटिल ने भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण एशिया, विशेषकर भारत, का प्रदर्शन ‘‘बेहद मजबूत’’ रहा।

एक सवाल के जवाब में नावराटिल ने कहा, “भारत निश्चित रूप से हमारे लिए वृद्धि का प्रमुख इंजन है।” भारत के बाजार के दृष्टिकोण के बारे में उन्होंने कहा कि हाल के कर सुधारों से मिला अतिरिक्त लाभ तीसरी तिमाही से समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, “बिक्री कर में बदलाव से हमें कुछ अतिरिक्त लाभ मिला था और तीसरी तिमाही से उसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा।” वह यहां माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में हुए बदलावों की बात कर रहे थे जिनके तहत सरकार ने खाद्य उत्पादों को कम कर दर की श्रेणी में रखा था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वृद्धि की रफ्तार मजबूत बनी रहेगी।

नावराटिल ने कहा, “हमें अब भी भारत से दोहरे अंक की वृद्धि की उम्मीद है।” कंपनी ने अपनी आय संबंधी रिपोर्ट में कहा कि एओए क्षेत्र में 2026 की दूसरी (अप्रैल-जून) तिमाही में सभी प्रमुख उत्पाद श्रेणियों और अधिकांश बाजारों में व्यापक आधार पर वृद्धि दर्ज की गई। इस क्षेत्र की जैविक वृद्धि 6.5 प्रतिशत रही।

प्रमुख खबरें

भारत के लिए CWG 2026 में मेडल की उम्मीदें बढ़ीं, IIS के 3 बॉक्सर रिंग में उतरने को तैयार!

बिहार में RJD को करारा झटका, Lalu के पुराने वफादार Mortunjay Tiwari BJP में शामिल

व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है

शेख हसीना के लौटने से पहले ही बांग्लादेश में भयंकर बवाल हो गया, राष्ट्रपति की जाएगी कुर्सी?