Korea की दिग्गज कंपनी Samsung के सीईओ हान जोंग-ही की नेटवर्थ जानें, दिला का दौरा पड़ने से हुआ निधन

By रितिका कमठान | Mar 25, 2025

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के को सीईओ हान जोंग ही का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। 63 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। सैमसंग कंपनी ने अपने को सीईओ हान जोंग ही के निधन की पुष्टि कर दी है। 

होन जोंग ही ने वर्ष 1988 में इन्हा यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद से ही वो सैमसंग के साथ जुड़ गए थे। वर्ष 2011 से 2013 तक उन्होंने कंपनी के प्रोडक्ट आर एंड डी टीम का नेतृत्व किया। हान ने वर्ष 2017 में नई ब्रांच की जिम्मेदारी ली जो कि विजुअल डिस्प्ले बिजनस थी। कंपनी में लगातार अलग अलग विभागों में अहम रोल अदा करने के बाद वर्ष 2021 में उन्हें कंपनी का वाइस चेयरमैन और को सीईओ बनाया गया था। 

 

जानें हान की नेटवर्थ

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो कार्डियर अरेस्ट के कारण हान जोंग ही की मृत्यु हुई है। वहीं 30 नवंबर 2024 तक उनकी नेटवर्थ कुल $971,291 थी। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग में उनका सालाना पैकेज 6.90 अरब वॉन (लगभग $48.3 लाख) था। गौरतलब है कि बीते वर्ष सैमसंग के शेयरों ने सबसे अधिक खराब प्रदर्शन किया था। 

प्रमुख खबरें

Monsoon In India | देश के कई राज्यों में मॉनसून की भारी तबाही, दिल्ली-NCR में जलभराव, सूरत में 9 की मौत, केरल-कश्मीर में भूस्खलन

Eknath Shinde दफ्तर में Sharad Pawar-MLA की मुलाकात, Maharashtra में सियासी खलबली!

Health Tips: धुंधलापन और Dry Eyes सिर्फ थकान नहीं, आपकी Smoking Habit का है नतीजा, जानें पूरा सच

इजरायल ने सुरंग में सीमेंट भरकर किया पैक, Hamas के सरेंडर के साथ क्या गाजा में सबकुछ थम जाएगा?