नेताजी के नाम पर बंगाल में सियासी संग्राम, पीएम मोदी का 'पराक्रम' बनाम दीदी का 'देशनायक'

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2021

आज का दिन देश और बंगाल के लिए बहुत अहम है। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। नेताजी की जयंती को मोदी सरकार हर साल अब पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया है। इसको लेकर बंगाल में सियासी घमासान भी मचा हुआ है। इस मौके पर खुद पीएम मोदी कोलकाता पहुंचने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने असम के शिवसागर में पराक्रम दिवस पर बड़ी बात कहते हुए कहा कि पराक्रम दिवस उम्मीदों के पूरे होने का दिन है। पीएम ने इसे राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रेरणा लेने का अवसर बताया। नेताजी की जयंती पर हर सिय़ासी पार्टी अपने-अपने तरीके से उन्हें याद करने और अपनी सियासी जमीन पक्की करने में जुटी है।

प्रधानमंत्री मोदी शाम 4:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में पराक्रम दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस बारे में कई ट्वीट भी किए हैं।  

प्रमुख खबरें

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम