नेताजी का जन्मदिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा, संस्कृति मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2021

भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाए जाने को लेकर अधिसूचना जारी की है। बता दें कि 23 जनवरी 2021 को नेताजी की 125वीं जयंती है।

इसे भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के गढ़ में ममता बनर्जी ने दिखाई ताकत, नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने कहा कि भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कारण आज़ाद हुआ। काफी सालों से भारत की जनता नेताजी का जन्मदिन देश प्रेम दिवस के रूप में मना रही है। इस घोषणा से हम खुश हैं लेकिन अगर भारत सरकार 23 जनवरी की देश प्रेम दिवस के रूप में घोषणा करती तो ज़्यादा उपयुक्त होता। गौरतलब है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी का गठन नेताजी की जयंती मनाने के लिए किया गया है। यह कमेटी 23 जनवरी 2021 से शुरू होने वाली एक साल की लंबी स्मृति के लिए तैयार की गई गतिविधियों का फैसला करेगी। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल