हर तरह से अपने देश की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध, दम है तो रोक लो...अरेस्ट वारंट जारी होने पर भी बेपरवाह नजर आए नेतन्याहू

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2024

इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा युद्ध के दौरान उनके आचरण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट देश को अपनी रक्षा करने से नहीं रोकेगा। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि कोई भी अपमानजनक इजरायल विरोधी निर्णय हर तरह से अपने देश की रक्षा करने से हमें नहीं रोक सकता। हम दबाव में नहीं आएंगे। नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट पर गाजा में उनके कार्यों के लिए युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा लगाए गए आरोपों को 'पूरी तरह से निराधार' बताते हुए खंडन किया। इजरायली आधिकारिक आंकड़ों की एएफपी तालिका के अनुसार, इजरायल 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा में संघर्ष में लगा हुआ है, जब हमास आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से किए गए हमले में 1,206 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे।

इसे भी पढ़ें: Benjamin Netanyahu होंगे गिरफ्तार? इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने जारी किया वारंट

न्यायालय के पास वारंट पर अमल कराने के लिए कोई पुलिस नहीं है, बल्कि वह अपने सदस्य देशों के सहयोग पर निर्भर है। गिरफ्तारी के खतरे के कारण नेतन्याहू और गैलेंट के लिए विदेश यात्रा करना कठिन हो सकता है। हालांकि, यूक्रेन में कथित युद्ध अपराधों के लिए आईसीसी वारंट में वांछित रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल में मंगोलिया की यात्रा की, जो न्यायालय के सदस्य देशों में से एक है, हालांकि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। खान ने मई में नेतन्याहू और गैलेंट पर हत्या, नागरिकों पर जानबूझकर हमला करने और उत्पीड़न जैसे अपराधों का आरोप लगाते हुए वारंट का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की