Gaza में लड़ते-लड़ते थक गए नेतन्याहू के सैनिक? 43 IDF जवानों ने खुद लेने लगे अपनी जान, होश उड़ाने वाली खबर

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2025

गाजा की जंग में इजरायल बुरी तरह से फंस चुका है। भले ही पश्चिमी मीडिया में इजरायल की जीत या बढ़त जैसी दिखाई जा रही हो। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। दरअसल,ये जंग सीमा पर ही नहीं बल्कि इजरायल के भीतर भी लड़ी जा रही है। इस बार मोर्चा मन का है। उत्तरी इजरायल के सैन्य अड्डे पर एक और सैनिक ने खुद की जान दे दी। ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले हफ्ते गाजा से लौट रहे एक अन्य जवान ने भी खुद को मौत के गले लगा लिया था। ये एक आइसोलेटेड घटनाएं नहीं बल्कि गहरे मानसिक संकट का एक बड़ा संकेत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में अक्टूबर 2023 से युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 43 इजरायली सैनिकों ने खुद का जीवन समाप्त कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: आख़िर क्यों 16 दिनों में 5 लाख से ज़्यादा अफ़ग़ान निकाले गए ईरान से –कौन ज़िम्मेदार और आगे क्या?

सेना कथित तौर पर संकट की गंभीरता को छिपाने के लिए इनमें से कुछ सैनिकों को बिना किसी सैन्य अंतिम संस्कार या सार्वजनिक घोषणा के दफना रही है। इस बीच, हिब्रू भाषा के दैनिक समाचार पत्र मारिव की रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों के परिवारों के दबाव के बाद, इज़राइली संसद नेसेट एक आपातकालीन सत्र आयोजित करने की तैयारी में है। इन परिवारों ने गाजा में भारी संख्या में तैनात प्यूमा लड़ाकू वाहनों में गंभीर खामियों और सुरक्षा खामियों पर चिंता जताई है। इस वाहन की मुख्य समस्याओं में पीछे से आपातकालीन निकास का अभाव, सीमित परिधीय कैमरे और अन्य बख्तरबंद वाहनों की तुलना में कमज़ोर सुरक्षा शामिल है।

प्रमुख खबरें

मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व DIG Harcharan Singh Bhullar गिरफ्तार, ED को मिली रिमांड

Volvo Car India ने 1.26 करोड़ में EX90 Electric SUV की लॉन्च, 725 km की रेंज

Delhi Police ने बदला नियम, Jantar Mantar की जगह अब 3 नए मैदानों में होंगे धरने

Supreme Court मार्च पर Devendra Fadnavis का Rahul Gandhi पर हमला, 1975 Emergency का दिया हवाला