ग्रीन टैक्स एकत्रित करने के लिए मनाली में एन.ई.टी.सी. फास्टैग बैरियर स्थापित

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 11, 2022

शिमला   सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने ग्रीन टैक्स एकत्रित करने के लिए एन.ई.टी.सी. फास्टैग बैरियर स्थापित किया है। यह बैरियर मनाली के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है, जहां प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक अब स्वचालित फास्टैग बैरियर पर ग्रीन टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: जयराम की हुंकार: उड़ते पंजाब को बचाने के लिए चाहिए डबल इंजन सरकार

मनाली आने वाले पर्यटक अब आलू ग्राउंड बैरियर पर फास्टैग के माध्यम से बिना किसी परेशानी के अपने ग्रीन टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। कुल्लू पर्यटन विकास परिषद द्वारा प्रबंधित, यह पहल एन.ई.टी.सी. फास्टैग के माध्यम से ग्रीन टैक्स के संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस बैरियर के माध्यम से पर्यटकों को गाड़ियों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया

मनाली में शुरू हुए इस बैरियर से भारत सरकार के लैस कैश अर्थव्यवस्था के उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह पहल हिमाचल प्रदेश में डिजिटल लेनदेन और भुगतान को बढ़ावा देगी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश