Paramount और Warner Bros का होगा मेगा मर्जर, Netflix के पीछे हटने से बदलेगा Streaming का खेल।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2026

नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग कारोबार को खरीदने के लिए अपने प्रस्ताव को बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इस चौंकाने वाले कदम से पैरामाउंट को इसका अधिग्रहण करने की स्थिति में प्रभावी रूप से बढ़त मिल गई है। वार्नर ब्रदर्स के निदेशक मंडल के बृहस्पतिवार को घोषणा की कि स्काइडांस केस्वामित्व वाली पैरामाउंट का प्रस्ताव नेटफ्लिक्स से बेहतर है।

इसके बाद ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने कहा कि वार्नर को खरीदने के लिए जो नई कीमत चुकानी पड़ेगी, उससे यह समझौता ‘‘ आर्थिक रूप से आकर्षक नहीं रह जाएगा।’’ नेटफ्लिक्स की बोली के विपरीत, पैरामाउंट वार्नर के सभी संचालन (जिनमें सीएनएन व डिस्कवरी जैसे नेटवर्क शामिल हैं) खरीदना चाहता है। इससे सीएनएन, पैरामाउंट के सीबीएस के साथ एक ही दायरे में आ जाएगा और हॉलीवुड के शेष पांच प्रमुख स्टूडियो में से दो का संयोजन होगा। एचबीओ मैक्स, डीसी स्टूडियोज के स्वामित्व वाले वार्नर ने महीनों तक नेटफ्लिक्स के प्रस्ताव का समर्थन किया था। हालांकि जब स्काइडांस-स्वामित्व वाली पैरामाउंट ने पूरी कंपनी के लिए अपनी प्रतिस्पर्धी बोली बढ़ाकर प्रति शेयर 31 अमेरिकी डॉलर कर दी, साथ ही अन्य संशोधन भी किए तो वार्नर के निदेशक मंडल ने अपना बदल लिया।

निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह प्रस्ताव ‘‘कंपनी के लिए एक श्रेष्ठ प्रस्ताव’’ है। नेटफ्लिक्स, वार्नर और पैरामाउंट पिछले कुछ महीनों से इस पर गहन विचार-विमर्श कर रहे हैं कि किस सौदे का नियामक मार्ग बेहतर है। किस समझौते से वार्नर के शेयरधारकों को अधिक मूल्य मिलेगा। आखिरकार पैरामाउंट के अपने प्रस्ताव को और बढ़ाने के बाद बृहस्पतिवार को यह घोषणा की गई। वार्नर के लिए अपनी प्रस्तावित खरीद मूल्य बढ़ाने के अलावा, कंपनी ने सात अरब अमेरिकी डॉलर की नियामक समाप्ति शुल्क पर भी सहमति जतायी है। पैरामाउंट अपने प्रस्ताव को वित्तपोषित करने के लिए अरबों डॉलर का कर्ज लेगा।

प्रमुख खबरें

झांसी में सड़क पर उपद्रव करने वाले पांच किन्नर गिरफ्तार, BNS की धाराओं में FIR दर्ज

13 वर्षीय Golfer Ojaswini Saraswat का लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड, Neeraj Chopra को बताया प्रेरणा

2029 तक भारत में होंगे 4 Launch Sites, ISRO चीफ वी नारायणन ने दी जानकारी

Mann Ki Baat: पीएम Narendra Modi ने दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की