अब तक का सबसे बेहतरीन होगा Stranger Things का पांचवा सीजन, Netflix ने शेयर की Behind The Scenes वीडियो

By एकता | Jul 16, 2024

पिछले दो साल से स्ट्रेंजर थिंग्स के पांचवें सीजन का हम सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, सोमवार को नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्ट्रेंजर थिंग्स के नए सीजन के सेट पर से एक वीडियो साझा करते हुए एक घोषणा की। नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि सीरीज के नए सीजन की शूटिंग आधे रास्ते पहुंच चुकी है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'हम आधिकारिक तौर पर नेटफ्लिक्स के स्ट्रेंजर थिंग्स के पांचवें और अंतिम सीज़न की शूटिंग के आधे रास्ते पर हैं। सब कुछ समझ लो, हम एक आखिरी फ़ाइनल राइड पर जा रहे हैं!'

View this post on Instagram

A post shared by Stranger Things Netflix (@strangerthingstv)

इसे भी पढ़ें: Conjuring Universe की आखिरी फिल्म अगले साल इस महीने में होगी रिलीज, फैंस खुश

डफ़र ब्रदर्स ने कहा है कि अंतिम सीज़न का निर्माण लगभग आधा हो चुका है। सीज़न का प्रीमियर 2025 में किसी समय होने की उम्मीद है। ब्राउन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि क्रिसमस के आसपास नए और आखिरी सीजन की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद है। बता दें, स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। अब लोगों को नए सीजन का इंतजार है।

प्रमुख खबरें

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे

Rajasthan में पंचायत चुनाव से पहले 14 IPS और 15 RAS अधिकारियों का तबादला

Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन