US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

अमेरिका में नेवादा राज्य के उत्तर-पश्चिमी रेनो शहर में रविवार को तेजी से फैली वनाग्नि ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दमकलकर्मियों के लिए प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। हवा की दिशा बार-बार बदलने के कारण आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अधिकारियों ने हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर करीब 90,000 लोगों से प्रभावित इलाका खाली करने का आग्रह किया है।

शनिवार को भड़की यह आग बाद में हुंबोल्ट-टोइयाबे राष्ट्रीय वन के पीवाइन पीक क्षेत्र में तेजी से फैल गई और अब तक 60 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को प्रभावित कर चुकी है। यह इलाका कैलिफोर्निया की सीमा के पास है, जहां पहाड़ियों के आसपास बड़ी संख्या में रिहायशी मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। वाशो काउंटी के शेरिफ डारिन बालाम ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘‘अगर आप जा सकते हैं, तो कृपया तुरंत यहां से निकल जाएं।

प्रमुख खबरें

एक साथ 5 सरकारी नौकरियां कर रहा था Kashim Chowdhury, फिर एक वीडियो कॉल से बिगड़ी बात और...

जो अमेठी में अपने दम पर चुनाव तक नहीं लड़ सकता, वह शहंशाह बनने के लिए..., स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा वार

भारत में AI बढ़ा सकता है Gender Gap, विशेषज्ञों ने जताई गहरी चिंता

PM Modi की कैबिनेट ने दी मंजूरी, पांच साल के लिए नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम को रखा जाएगा जारी