आलोचना की कभी परवाह नहीं की,फोकस हमेशा बल्लेबाजी पर था : आसिफ अली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

दुबई। टी20 विश्व कप के पिछले दो मैचों में दमदार छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में उनके चयन की आलोचना की उन्होंने कभी परवाह नहीं की। टी20 विश्व कप टीम में आसिफ के चयन को लेकर पाकिस्तानी मीडिया में काफी हल्ला हुआ था। अतीत में कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका प्रदर्शन खराब रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ सात गेंद में नाबाद 25 रन बनाकर टीम को एक ओवर बाकी रहते पांच विकेट से जीत दिलाने वाले आसिफ ने कहा ,‘‘ मैं सोशल मीडिया से दूर हूं और वहां जो चल रहा है, मुझे उसकी जानकारी नहीं रहती। मुझे आलोचना का पता नहीं।’’

इसे भी पढ़ें: त्योहारों के मौसम में साल का सबसे बड़ा IPO कर सकता है आपको मालामाल, लंबे समय से निवेशक कर रहे थे इंतजार

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं टीम से भीतर बाहर होता रहा लेकिन जब टीम को मेरी जरूरत थी तो मुझे बुलाया गया। मैने अपने काम पर फोकस रखा। मैं दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेल रहा था और घरेलू क्रिकेट भी। मैं फॉर्म में था और इसी वजह से ऐसा प्रदर्शन कर सका।’’ आसिफ ने अपने प्रदर्शन के लिये पूर्व कोच मिसबाह उल हक को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा ,‘‘ मैने फैसलाबाद में मिसबाह के साथ कैरियर की शुरूआत की। उनके मार्गदर्शन में खेला। उन्होंने मेरे साथ काफी मेहनत की और मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर