भारत की सुरक्षा को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचने देंगे, चीन का नाम लिए बिना राष्ट्रपति मुइज्जू का बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

भारत के साथ मालदीव की द्विपक्षीय प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पांच दिवसीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि उनका देश भारत की सुरक्षा को कमजोर करने के लिए काम नहीं करेगा और नई दिल्ली को कई क्षेत्रों में सहयोग के साथ एक 'मूल्यवान भागीदार और मित्र' के रूप में देखता है। हालाँकि मालदीव के राष्ट्रपति ने जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था, लेकिन यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। दिल्ली के अलावा, वह मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे जहां वह व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Mohammad Muizzu India Visit| भारत आने पर मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू का राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भारत-मालदीव के विशेष संबंधों को आगे बढ़ाते हुए! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति एम.एम. मुइज्जू का हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा होगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मुइज्जू का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे। तीनों सेनाओं ने मुइज्जू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने यहां राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मालदीव के राष्ट्रपति अपनी पत्नी साजिदा मोहम्मद और अपने देश के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचे। 

प्रमुख खबरें

IND vs JPN T20I: Umpire के फैसले पर विवाद, जानिए क्या है Reverse Hit का Wide Rule

Shashi Tharoor की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने India Sri Lanka रिश्तों पर रिपोर्ट को दी मंजूरी

NSE IPO को अंतिम दिन मिला 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, 90300 करोड़ की आई भारी मांग

सुधारों और शासन पर PM Modi की अध्यक्षता में Union Ministers की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार से