Relationship Advice । ज्यादा दिन नहीं चलते समझौते पर टिके रिश्ते, रिश्ता बचाने के लिए किस हद तक झुकना सही?

By एकता | Sep 27, 2023

रिश्ते में आना जितना आसान होता है, इन्हें निभाने के लिए लोगों को उतने ही पापड़ बेलने पड़ते हैं। रिश्तों पर काम और प्रयास करने पड़ते हैं तब कहीं जाकर ये कामयाब होते हैं। रिश्तों को कामयाब बनाने के लिए कई बार लोगों समझौते भी करने पड़ते हैं। समझौता करना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन कई बार हालात और परिस्थिति के आगे लोगों को झुकना पड़ जाता है। समझौते कई रिश्तों को बेहतर बना देते हैं। वहीं कुछ रिश्ते इनकी वजह से नर्क बन जाते हैं। रिश्ते को बचाने के लिए हालातों से समझौता करना जरुरी है, लेकिन किसी व्यक्ति को ऐसा करने के लिए कहाँ तक झुकना चाहिए? कुछ परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं, जहाँ रिश्ते को बचाने के लिए किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । आसान नहीं होता इन राशि के लोगों को पाना, करनी पड़ती है कड़ी मेहनत

प्रयास नहीं करने वाले के साथ समझौता नहीं- रिश्ते निभाने के लिए प्रयास करने पड़ते हैं। अगर आपकी जरूरतों, खुशियों का ख्याल रखने के लिए आपका पार्टनर कुछ भी नहीं कर रहा है तो फिर रिश्ते में रखकर खुद के आत्मसम्मान को ठेस क्यों पहुंचानी। ऐसी परिस्थिति में हालातों से समझौता नहीं करना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: Advice For Newly Married । ऐसे भावनात्मक रूप से मजबूत करें रिश्ता, शादी के बाद आसानी से कट जाएगी जिंदगी

परिवार और दोस्तों को समय देने से समझौता नहीं- आपकी जिंदगी में मौजूद हर व्यक्ति की अपनी-अपनी अहमियत है फिर चाहें वो पार्टनर हो, दोस्त हो या फिर परिवार के लोग। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपको आपके दोस्तों और परिवार से बात करने से मना कर रहा है तो गलती से भी उनकी इस बात से समझौता न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आगे चलकर आपको इस बात का पछतावा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Tewolde GebreMariam को मिली सुरक्षा मंजूरी, Air India के नए सीईओ का पद संभालेंगे

India के खिलाफ मैच से बाहर हुए Raphinha इलाज के लिए लौटेंगे Barcelona

Delhi में शुरू हुई World Gastroenterology Congress, 61 देशों के 3000 विशेषज्ञ जुटे

French Driver Esteban Ocon 2026 के अंत में Haas Formula 1 टीम छोड़ेंगे