Remo Dsouza Bday: कभी भूखे पेट सोए, Background Dancer से ऐसे बने Bollywood के डांस किंग

By अनन्या मिश्रा | Apr 02, 2026

बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा आज यानी की 02 अप्रैल को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेमो ने अपने करियर की शुरूआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। इस दौरान वह बड़े-बड़े स्टार्स के पीछे डांस करते नजर आते थे। यह वह दौर था जब रेमो डिसूजा ने इंडस्ट्री को करीब से समझा और अपने टैलेंट को निखारना शुरूकर दिया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रेमो डिसूजा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्म रंगीला से मिला मौका

काफी संघर्ष के बाद रेमो डिसूजा को छोटा लेकिन करियर में आगे बढ़ने का मौका मिला। साल 1995 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' में रेमो ने बैकग्राउंड डांस के रूप में काम किया। इस फिल्म में उनका काम नजर आया और इसके बाद रेमो की धीरे-धीरे आगे बढ़ने का मौका मिलने लगा। इसके बाद रेमो ने कोरियोग्राफर अहमद खान के साथ असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरूकर दिया था। रेमो को पहली उपलब्धि संजय दत्त की फिल्म 'कांटे' में आइटम सॉन्ग 'इश्क समंदर' से मिली। इसमें रेमो को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। इस सॉन्ग ने रेमो को रातों-रात फेमस कर दिया था।

शानदार कोरियोग्राफी

इसके बाद रेमो डिसूजा को एक के बाद मौके मिलते गए और उनका संघर्ष रंग लाया गया। आज वह बॉलीवुड को टॉप कोरियोग्राफ बन गए। रेमो डिसूजा ने 'कांटे', 'रंगीला', 'मिशन इश्क', 'स्ट्रीट डांसर' और 'फितूर' जैसी कई फिल्मों में शानदार कोरियोग्राफी की। वहीं रियलिटी शोज में भी रेमो ने अपने डांस से छाप छोड़ी। वह 'डांस प्लस' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे पॉपुलर शो के जज और होस्ट रहे हैं।

प्रमुख खबरें

आसमान में Gripen Jets और एयरपोर्ट पर PM Ulf Kristersson, Sweden में PM Modi का हुआ ग्रैंड वेलकम

Nowshera में Indian Army का बड़ा ऑपरेशन, जंगल से मिला जिंदा Mortar Shell किया डिफ्यूज

Press Meet में रोए Actor Jayam Ravi, बवाल के बाद पत्नी Aarti का पलटवार, बोलीं- सोती शेरनी को मत जगाओ

NEET Paper Leak पर BJP-Congress में घमासान, Rahul Gandhi के आरोपों पर भाजपा का जोरदार पलटवार