धोनी की अहमियत को कभी कम नहीं आंके: माइकल क्लार्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आलोचकों को आगाह करते हुए कहा कि वे भारत की सीमित ओवरों की टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके।  आस्ट्रेलियाई टीम की बुधवार को यहां भारत पर पांचवें और अंतिम वनडे और पांच मैचों की श्रृंखला में 3-2 से जीत के बाद क्लार्क ने ट्वीट किया।  विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘धोनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके। मध्यक्रम में अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है।’’

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!