Dating Tips । मूवी और कैफे को कहें Tata, इन नई और यूनिक जगहों पर प्लान करें डेट नाईट, यादगार बन जाएगी शाम

By Ekta | Jan 08, 2024

डेट पर जाना एक अद्भुत अहसास है। लेकिन डेट के लिए जगह का चुनाव करना एक बड़ी सिरदर्दी होता है। आमतौर पर डेट नाइट के लिए लोग मूवी, कैफे या रेस्तरां जैसी जगहों को चुनते हैं, जो अब बोरिंग हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप अपनी इन नियमित जगहों को छोड़कर किसी नयी जगह पर डेट के साथ नाईट आउट करना चाहते हैं तो हमारा आज का लेख आपके लिए है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने कैफे, क्लब आदि के अलावा विशेष रूप से आपके लिए कुछ बेहतरीन और नई जगहें ढूंढीं हैं, जहाँ डेट करना एक नया और अलग अहसास होगा।

इसे भी पढ़ें: Online Dating Safety Tips । ऑनलाइन दोस्त बन न जाए आपकी जान का दुश्मन, इन टिप्स की मदद से रखें खुद को सुरक्षित

एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राई करें- अगर आपकी डेट को एडवेंचर पसंद है तो आप एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ट्राई कर सकते हैं। जिंदगी की बोरियत को दूर करने का ये अच्छा और सस्ता तरीका है। अगर आपके आसपास ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहाँ एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज होती हैं तो वहां डेट प्लान करना न भूलें। बंजी जंपिंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग और राफ्टिंग कुछ ऐसी एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज है, जो करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हैं।

कुकिंग क्लास बुक करें- डेट के लिए नयी जगह की तलाश कर रहे हैं तो कुकिंग क्लास में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहाँ आपके 2 घंटे आसानी से बीत जायेंगे। नयी चीज ट्राई कर रहे हैं तो समय अच्छा बीतेगा। कुकिंग क्लास के अलावा कॉमेडी शो, कॉन्सर्ट और स्टोरीटेलिंग शो भी होते रहते हैं। आप डेट के साथ इन्हें भी एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत

UP की Anushka Yadav का Golden Throw, दो बार National Record तोड़ Asian Games में बनाई जगह

PMCH Principal Dr. Singh पर एक्शन क्यों? सरकार का खुलासा- मंत्री के दौरे से गायब, Private Clinic में थे व्यस्त

Manchester City का Mega Deal: Elliot Anderson बने ब्रिटेन के सबसे महंगे फुटबॉलर, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त