जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए 6,639 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए 6,639 तीर्थयात्रियों का 11वां जत्था शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 1,462 महिलाओं, 41 बच्चों और 181 साधुओं एवं साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि 4,302 तीर्थयात्री 159 वाहनों के काफिले में पहलगाम आधार शिविर की ओर जा रहे हैं, जबकि 2,337 तीर्थयात्री 116 वाहनों में बालटाल मार्ग से यात्रा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने 26 आंतरिक समितियों का पुनर्गठन किया

Ghaziabad: ग्राहकों के खातों से 65 लाख रुपये के गबन का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार

आर्थिक तंगी, घर खाली करने के दबाव के कारण परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने का संदेह: पुलिस

संविधान कमजोर कर रही मोदी सरकार, सामाजिक न्याय के लाभ पलटे गए: खरगे