Covid Cases in India । घट रहे कोरोना के नए मामले, 24 घंटे में आए 67597 केस, 1188 लोगों की मौत

By अंकित सिंह | Feb 08, 2022

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। तीसरी लहर में कोरोना महामारी के आंकड़े 1 दिन में लगभग चार लाख तक पहुंच गए थे। हालांकि अब उस में लगातार कमी हो रही है। बात पिछले 24 घंटे की करें तो देश में कोरोना वायरस के 67597 नए मामले आए हैं जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 180556 है। हालांकि मौत के आंकड़े अब भी डराने वाले हैं। पिछले 24 घंटे में 1188 लोगों की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई है। सोमवार की तुलना में आज 19.4 फ़ीसदी कोरोना के मामलो में कमी देखी गई है जबकि रिकवरी रेट 96.46 फ़ीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 67,597 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,23,39,611 हो गई। वहीं, 1,188 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,04,062 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 9,94,891 हो गई है। अब तक 74.29 करोड़ से अधिक COVID परीक्षण किए गए है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 8.30% है। दैनिक सकारात्मकता दर 5.02% है। 

प्रमुख खबरें

Alia Bhatt ने किया Ramayana का शानदार रिव्यू: सेट से Ranbir Kapoor और लाडली राहा की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर कर लिखा दिल जीतने वाला नोट

Turkey Parliament ने Saudi Arabia और Pakistan संग रक्षा समझौते को दी मंजूरी

डिजिटल बैंक दिवालिया होने पर Paraguay के राष्ट्रपति Santiago Peña ने दिया इस्तीफा

Video | Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में छाए Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai, पैपराज़ी के सामने एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पाए गुरु फेम कपल, देखें खास तस्वीरें और लव स्टोरी