चीन और दक्षिण कोरिया में कोरोना के नये मामले, वहीं अमेरिका में जांच कम कराना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2020

बीजिंग। चीन और दक्षिण कोरिया में रविवार को कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सरकार से कहा कि जांच की संख्या कम की जानी चाहिए जिससे कि मामलों में वृद्धि दिखाने वाले प्रतिकूल आंकड़ों से बचा जा सके। चीनी अधिकारियों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के 25 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 22 मामले राजधानी बीजिंग तथा तीन मामले पास के हुबेई प्रांत से जुड़े हैं। दक्षिण कोरिया में अधिकारियों ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से आधे मामले राजधानी सोल से जुड़े हैं। वहीं दाएजोंग शहर में 10 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि महामारी रोधी कदमों में ढील दिए जाने के बाद वायरस का प्रसार अब तेजी से हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: गलवान की घटना अकस्मात नहीं, बल्कि चीन की सोची-समझी कूटनीतिक चाल: पूर्व राजदूत

स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कुछ सरकारों ने अपने यहां प्रतिबंधों में ढील दी है और वे आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित कर रही हैं। दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, अमेरिका और कुछ अन्य देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पूर्व के दिन के मुकाबले संक्रमण के कुल मामलों में 55 हजार से अधिक की वृद्धि हुई है। ब्राजील में तीन महीने में कोरोना वायरस से लगभग 50 हजार लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में शनिवार को महामारी के 4,966 नए मामले सामने आए और 46 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के एरिजोना राज्य में 3,109 नए मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की मौत हुई है। वहीं, नेवाडा राज्य में 445 नए मामले सामने आए हैं। जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से लगभग 1,20,000 लोगों की मौत हुई है। यूरोप में जर्मनी में कोरोना वायरस के 687 नए मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे