कोरोना वायरस के नये मामलों से शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 153 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

मुंबई। बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 153.27 अंक टूटकर 38,144.02 अंक पर बंद हुआ।देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब बाजार नीचे आया है।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,132.75 अंक पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 786 अंक की जोरदार तेजी दर्ज की गयी थी और यह 39,083.17 अंक तक चला गया था। इसका कारण हाल की गिरावट के बाद शेयरों में लिवाली बढ़ना था। 

इसे भी पढ़ें: एश‍ियाई बाजारों में सुधार, जानिए चीन सहित इन देशों का शेयर बाजार

वहीं दूसरी तरफ एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस लाभ में रहे। कारोबारियों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। इससे शुरूआती तेजी कायम नहीं रह पायी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो लाभ में रहे। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी दर्ज की गयी। इस बीच, ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.25 प्रतिशत टूटकर 50.79 डॉलर पर आ गया। 

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी