कानपुर हिंसा का नया CCTV वीडियो आया सामने, उपद्रवी कर रहे हैं तोड़फोड़

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2022

कानपुर के बेकनगंज इलाके में कल हुई हिंसा का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। न्यूज चैनल जी न्यूज की तरफ से दिखाए गए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह से उपद्रवियों ने जमकर तांडव किया। उन्होंने न केवल पत्थरबाजी की बल्कि जमकर बम भी चलाए। दुकानों में तोड़फोड़ किए जाने की खबर है। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया गया है। उपद्रवियों की ये हरकत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 

इसे भी पढ़ें: यमुना एवं हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउस ध्वस्त होंगे, अधिकारियों की जांच होगी: गुप्ता

कानपुर की घटना पर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि कल की जो घटना हुई उसमें कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। वहां जितने भी उपद्रवी है और इसके पीछे कौन हैं इसकी पहचान कराई जा रही है। इन पर कार्रवाई की जाएगी, इनकी संपत्ति भी जब्त होगी। प्रशांत कुमार ने कहा कि इसके अतिरिक्त जिन लोगों ने इन्हें भड़काया है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में वहां शांति है। शांति व्यवस्था बनाए रखने वाले लोग भी लोगों को शांति के लिए जागरुक कर रहे हैं। सभी जगह अलर्टनेस बढ रहा है।   

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक