इस महीने नियुक्त होगा अंडर-17 फुटबाल टीम का नया कोच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2017

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने आज कहा कि अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबाल टीम के नये मुख्य कोच की नियुक्ति इस महीने के अंदर हो जायेगी। राष्ट्रीय महासंघ ने अपनी पहली फीफा प्रतियोगिता- अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी से महज नौ महीने पहले ही निकोलई एडम को बर्खास्त कर दिया था। पटेल ने कहा कि पूर्व फुटबालर जैसे बाईचुंग भूटिया और अभिषेक यादव शुरू में मुख्य कोच को टीम के साथ तालमेल बिठाने में मदद करेंगे।

 

पटेल ने फीफा अंडर-17 विश्व कप शुभंकर के लांच होने के मौके पर कहा, ‘‘अंडर-17 टीम सही लय में है। इस महीने नये कोच की नियुक्ति हो जायेगी। एआईएफएफ सुनिश्चित करेगा कि अंडर-17 टीम की तैयारी में कोई खलल नहीं हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने बाईचुंग और अभिषेक जैसे पूर्व खिलाड़ियों को एक महीने के लिये टीम के साथ होने के लिये कहा है जिससे नये कोच और खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल में मदद मिल सके।’’ एआईएफएफ ने कल अंडर-17 टीम के मुख्य कोच के लिये विज्ञापन दिया था।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़