Bihar में नया विवाद, तेज प्रताप ने बदला अटल बिहारी पार्क का नाम, CM Nitish पर हमलावर हुई BJP

By अंकित सिंह | Aug 21, 2023

बिहार में नया विवाद खड़ा हो गया है, जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर पटना के कंकड़बाग में बने 'अटल बिहारी पार्क' का नाम बदलकर 'कोकोनट पार्क' कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने इस घटनाक्रम को लेकर बिहार सरकार की आलोचना की और कहा कि यह कदम बेहद 'आपत्तिजनक' और 'बड़ा अपराध' है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को उक्त बदलाव नहीं करने देने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि तेजस्वी उनका (नीतीश कुमार) नाम भी बदल देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पटना के कंकड़बाग में अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलकर 'कोकोनट पार्क' करना आपत्तिजनक और बड़ा अपराध है। वह भारत रत्न हैं। मैं नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव को इसका नाम बदलने से रोकने का आग्रह करता हूं।"

इसे भी पढ़ें: पत्रकार की हत्या पर CM Nitish ने दिए जांच के आदेश, BJP बोली- बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल

2018 में बदला था नाम

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पार्क कोकोनट पार्क के नाम से ही जान जाता था। हालांकि, साल 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भाजपा नेताओं ने इस पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी। इसके बाद इस पार्क का नाम अटल बिहारी वाजपेयी पार्क रख दिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वायपेयी को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हैं। भाजपा पर हमलावर रहते हैं पर उनके प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हैं। नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करवाई।  इस बार स्व. वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम ने दिल्ली में समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi