हिमाचल में एक दिन में कोविड के रिकॉर्ड 574 नये मामले, एनआईटी हमीरपुर ‘मिनी निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

शिमला, सात जनवरी हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 574 नये मामले आए हैं।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच रैपिड एंटीजन जांच में और 27 छात्रों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उनके नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।

उप-संभागीय मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाने की जरुरत है और तत्काल कड़े कदम नहीं उठाने पर खतरा और बढ़ सकता है। आदेश में धारा 144 लागू कर क्षेत्र को पूरी तरह सील करने को भी कहा गया है।

उसमें कहा गया है कि किसी भी सूरत में सरकारी ड्यूटी वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को सील क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला