महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 24,948नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

मुंबई|  महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,948 नए मामले सामने आए जिनमें 110 ओमीक्रोन स्वरूप के मामले थे। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में कल की तुलना में आज 477 कम नये मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से मृत्यु दर 1.86 फीसद है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 45,648 लोग संक्रमण मुक्त हुए और अबतक 72,42,649 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। रोगियों के स्वस्थ होने की दर 94.61 फीसद है।

राज्य में वर्तमान में 2,66,586 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में ओमीक्रोन के जो 110 मामले सामने आये हैं वे सभी पुणे से हैं।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश