ईरान-अमेरिका पर नया फैसला, इस्लामाबाद की बात मानेगा इजरायल?

By अभिनय आकाश | Mar 30, 2026

मिडिल ईस्ट में हालात हर दिन और खतरनाक होते जा रहे हैं। एक तरफ लगातार हमले हो रहे हैं तो दूसरी तरफ जवाबी कार्रवाई। लेकिन इसी बीच एक ऐसा डेवलपमेंट सामने आया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान को एक टेबल पर बैठा सकता है और शांति वार्ता करा सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर यह बातचीत होती तो इजराइल क्या करेगा? क्या जंग रुकेगी या और तेज हो जाएगी? दरअसल 29 मार्च को इस्लामाबाद में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें शामिल हुए सऊदी अरब, इजिप्ट, तुर्की और इस मीटिंग को लीड किया ईशाक डार ने पाकिस्तान के एफएम ने यानी कि फॉरेन मिनिस्टर ने। मीटिंग के बाद पाकिस्तान की तरफ से बड़ा दावा किया गया कि आने वाले समय में यूएस और ईरान के बीच इस्लामाबाद में बातचीत हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें: कहां गया ईरान का 400 KG यूरेनियम? जो नेतन्याहू-ट्रंप को दे रहा टेंशन

पाकिस्तान को भी इसमें शामिल होने का ऑफर दिया गया है। लेकिन पाकिस्तान ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया। और अब एक और बड़ी जानकारी। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर सीधे संपर्क में है यूएस वॉइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के साथ यानी पर्दे के पीछे बातचीत जारी है और तनाव कम करने की कोशिश हो रही है। अब सबसे बड़ा विरोधाभास सच्चाई क्या है वो जान लीजिए कि एक तरफ शांति की कोशिश है तो दूसरी तरफ जंग जारी है।  इजराइल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है और ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi