वुहान से 323 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा एअर इंडिया का विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2020

एअर इंडिया का विमान नई दिल्ली पहुंच चुका है।इसके साथ ही अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है। एअर इंडिया ने अब तक नयी दिल्ली से वुहान के लिए दो बार उड़ान भरी है। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 304 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमण के 14,380 मामले सामने आ चुके हैं। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया, ‘‘एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ। चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार।’

’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लगाातर करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट (लोगों को बाहर निकालने के कार्य) हमारे लिए किया।’’ मिस्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ हमारे दो अधिकारियों दीपक पद्मकुमार और एम बालाकृष्णन जो यात्रियों के साथ विमान में हैं, उनकी खास तौर पर तारीफ। उन्होंने कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान के ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हवाई अड्डे से जुड़े प्रंबंधन की देखरेख में अनुकरणीय साहस और लोगों की सेवा का बड़ा जज्बा दिखाया है। आप दोनों को सलाम।’’

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया का विमान लैंड हुआ दिल्ली, चीन के वुहान से लाए गए 324 भारतीय

मिस्री ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चार भारतीय दूसरे विमान में नहीं चढ़ सके क्योंकि उन्हें तेज बुखार था। वुहान से पहला विमान 324 यात्रियों के साथ शनिवार सुबह रवाना हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि छह भारतीय पहले विमान में सवार नहीं हो सके थे क्योंकि उन्हें चीनी आव्रजन अधिकारियों ने तेज बुखार की वजह से रोक दिया था। अधिकारियों ने बताया कि इन्हें अलग करके रखा जाएगा और इसकी जांच की जाएगी कि इनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं। मिस्री ने बताया कि 25 अन्य लोग अपनी सहमति से वहां रूक गए। वहीं अब भी हुबेई प्रांत में 100 भारतीय हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

Piyush Goyal का DMK पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu के लिए हानिकारक है Stalin सरकार

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!