दिल्लीवरी ने सॉफ्टबैंक विजन फंड की अगुवाई के लिए 41.3 करोड़ डॉलर जुटाये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

नयी दिल्ली। लाजिस्टिक कंपनी दिल्लीवरी ने 41.3 करोड़ डालर (2,766.82 करोड़ रुपये) से अधिक जुटाये हैं। यह राशि साफ्टबैंक विजन फंड की अगुवाई में जुटायी गयी है। कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि दिल्लीवरी के मौजूदा निवेशक कार्लाइल और फोसन ने भी वित्त पोषण के इस दौर में भाग लिये। दिल्लीवरी ने कहा, ‘‘इस कोष के साथ दिल्लीवरी की 2019-20 की पहली तिमाही तक 15,000 पिन कोड से 20,000 पिन कोड तक पहुंचने की योजना है।’’

दिल्लीवरी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी साहिल बरूआ ने कहा कि हम साफ्टबैंक को प्रमुख भागीदार के रूप में जोड़कर खुश हैं तथा कार्लाइल एवं फोसन के साथ रिश्तों को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी पहुंच बढ़ाने के लिये बुनियादी ढांचा तथा प्रौद्योगिकी में बड़े पैमाने पर निवेश के जरिये अपने नये गोदाम तथा माल ढुलाई सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही हम वैश्विक भागीदारी भी कर रहे हैं। हम अपने परिवहन परिचालन तथा को भरोसेमंद तथा कुशल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया