नई रोजगार योजना से कठिनाइयों का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों और गरीबों को मिलेगी मदद: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई रोजगार योजना से कोरोना वायरस महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों और गरीबों को मदद मिलेगी। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ से लोगों को उनके कौशल के आधार पर घरों के नजदीक ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने आज 50 हजार करोड़ रुपये के गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की ताकि कोरोना महामारी के कारण दिक्कतों का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों और गरीबों को मदद मिल सके। इस अभियान के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: मजदूरों के लिए पीएम मोदी ने शुरू की रोजगार योजना, कहा- गांवों में बढ़ेंगे आजीविका के अवसर 

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार हमारे गांवों के विकास, प्रवासी श्रमिकों और गरीबों की आजीविका और आत्मसम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’’ मोदी ने शनिवार को 50 हजार करोड़ रुपये की रोजगार योजना उन प्रवासी श्रमिकों के लिए शुरू की जो कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद अपने घरों को लौटे हैं। योजना की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रतिभाएं शहरों से गांवों की ओर लौटी हैं और इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख खबरें

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

Nirav Modi को London Court से झटका! Bank of India को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश, सरकारी बैंक की बड़ी जीत