Career Course: हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सपनों को दें नई उड़ान, लाखों में मिलता है सैलरी पैकेज

By अनन्या मिश्रा | Jul 13, 2023

हेल्थ केयर सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट का सेक्टर काफी शानदार है। वहीं इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। कोरोना काल के बाद लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ी है। कोरोनाकाल में हेल्थ सेक्टर जीवनदाता बन लोगों की सेवा करते नजर आए। इस सेक्टर में कई तरह के कोर्स हैं। उनमें से आप हॉस्पिटल  मैनेजमेंट या हेल्थ केयर मैनेजमेंट भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।

बता दें कि हॉस्पिटल  मैनेजमेंट का कोर्स हेल्थ केयर एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के तहत आता है। हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स का मानना है कि हेल्थ से संबंधित सर्विसेस के विस्तार में हॉस्पिटल मैनेजमेंट में काम बढ़ गया है। हेल्थकेयर सेक्टर में सभी व्यवस्थाओं को सुनियोजित ढंग से करने और उन पर पैनी नजर बनाए रखना होता है। इस दौरान मरीजों को बेहतरीन इलाज मिलने के साथ ही कुशल तंत्र के प्रयास करने होते हैं। इस सेक्टर में आधुनिक उपकरणों और नई तकनीकी व्यवस्था को बनाए रखना आदि हॉस्पिटल मैनेजमेंट के दायरे में आता है। इसके अलावा यदि कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी भी प्रोफेशनल्स की होती है। 

इसे भी पढ़ें: BHU Scholarship Scheme 2023: बीएचयू में 12 नए स्कॉलरशिप की शुरूआत, जानिए किन छात्रों को मिलेगा इसका लाभ

अहम होता है यह सेक्टर

हॉस्पिटल मैनेजमेंट के तहत कैंटीन से लकर लिफ्ट तक के कार्यभार की जिम्मेदारी भी इसी कोर्स में आती है। एक सर्वे के अनुसान, भारत में साल 2025 तक 10 लाख से ज्यादा हॉस्पिटल मैनेजर्स की जरूरत पड़ेगी।

कोर्स

ग्रेजुएशन इन हॉस्पिटल  मैनेजमेंट

सर्टिफिकेट कोर्स इन हेलथ केयर क्वालिटी मैनेजमेंट

पोस्ट ग्रेजुएशन इन हॉस्पिटल  मैनेजमेंट

पीजी डिप्लोमा इन इमरजेंसी मेडिसिन

पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल  एडमिनिस्ट्रेशन

एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट

इतने साल का है कोर्स

बैचलर कोर्स- 12वीं कक्षा में साइंस 50 प्रतिशत अंको के साथ

पीजी कोर्स- ग्रेजुएशन इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट 

एमफिल या पीएचडी- पीडी हास्पिटल मैनेजमेंट

कहां से करें कोर्स

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड मैनेजमेंट- कोलकाता

अपोलो इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन- हैदराबाद

टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज- मुंबई

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय- इंदौर

आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज- पुणे

एम्स- नई दिल्ली

जॉब के अवसर

हमारे देश में सरकारी के साथ ही प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी के काफी चांसेज हैं। इस कोर्स के माध्यम से आप हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, अस्पताल के क्षेत्र में, इंटरनेशनल और डोमेस्टिक हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट और नर्सिंग होम में नौकरी के अवसर पा सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप फोर्टिस, टाटा, डंकन, विप्रो, अपोलो अस्पताल, वाक हार्ट, मैक्स, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, फोर्टिस हेल्थ केयर लिमिटेड और अपोलो हेल्थ केयर जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन बड़ी-बड़ी कंपनियों में असिस्टेंट हॉस्पिटल  मैनेजर के पद से करियर की शुरूआत होती है। साथ ही आपको लाखों का पैकेज ऑफर होता है।

प्रमुख खबरें

AITA उपाध्यक्ष चुनाव में Leander Paes के सामने उतरे प्रशांत सुतार

Sensex 1233 अंक उछलकर 75692 पर बंद, Nifty 23400 के पार

IRCTC लाया Japan Tour Package, दिल्ली से टोक्यो और हिरोशिमा घूमने का मौका

Indian Oil, BPCL और HPCL ने 15 करोड़ लीटर Biodiesel खरीद के लिए मांगी बोलियां