Online Fraud पर Google का 'सर्जिकल स्ट्राइक', Circle to Search फीचर से Scam की पहचान

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 06, 2026

क्यों पहचानना मुश्किल हो गए हैं स्कैम मैसेज

पहले नकली मैसेज में भाषा की गलतियां और संदिग्ध लिंक देखकर उन्हें पहचानना आसान होता था। लेकिन अब स्कैम मैसेज इतने साफ-सुथरे और पेशेवर अंदाज़ में लिखे जाने लगे हैं कि पहली नजर में असली और फर्जी में फर्क कर पाना मुश्किल हो गया है। इसी कारण अब पढ़े-लिखे और सावधान लोग भी कई बार धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं।

Circle to Search में जुड़ा नया सुरक्षा फीचर

Google ने इस समस्या से निपटने के लिए Circle to Search फीचर पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर को न तो किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होती है और न ही किसी मैसेज का जवाब देना पड़ता है। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले टेक्स्ट को सीधे जांचकर उसकी सच्चाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मैसेज को घेरते ही मिल जाएगी जानकारी

Circle to Search इस्तेमाल करने के लिए होम बटन या नेविगेशन बार को कुछ सेकंड दबाकर रखें। फीचर एक्टिव होते ही संदिग्ध मैसेज के चारों ओर उंगली से गोला बनाएं। Google का AI सिस्टम उस टेक्सट को तुरंत एनालाइज करता है और ऑनलाइन मौजूद जानकारी से मिलान कर बताता है कि मैसेज स्कैम हो सकता है या नहीं।

Circle to Search नहीं है तो क्या करें

आपको बताते चलें कि यह फीचर सिर्फ अलर्ट नहीं देता, बल्कि यह भी बताता है कि मैसेज में कौन-सी बातें संदिग्ध लगीं। इससे यूजर भविष्य में आने वाले ऐसे फर्जी मैसेज को खुद पहचानने में ज्यादा सर्तक और समझदार बन पाते हैं।

अगर आपके एंड्रॉयड फोन में Circle to Search फीचर नहीं है, तो आप Google Lens का उपयोग एक अच्छे विकल्प के रूप में कर सकते हैं। किसी संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर उसे Lens से स्कैन करने पर आपको उससे जुड़े संभावित फ्रॉड की जानकारी और जरूरी चेतावनियां मिल सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल