मणिपुर में नई सरकार का आगाज: शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक, भाजपा को मिला भारी समर्थन

By रेनू तिवारी | Feb 05, 2026

मणिपुर की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नवगठित सरकार ने कार्यभार संभालते ही राज्य के विकास और प्रशासनिक तत्परता का संकेत दे दिया है। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के मात्र एक घंटे के भीतर, बुधवार रात मुख्यमंत्री बंगले पर पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। 

एक सरकारी बयान में कहा गया है, “आज मुख्यमंत्री के बंगले पर मणिपुर की नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई।” इस बीच, लोक भवन ने सूचित किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। एक बयान में कहा गया है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (6 सदस्य), नगा पीपुल्स फ्रंट (5 सदस्य), जनता दल-यूनाइटेड (1 सदस्य) और दो निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है।”

इसे भी पढ़ें: Virat-Rohit के World Cup 2027 भविष्य पर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र नहीं, Fitness देखो

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मणिपुर की 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र आहूत किया है।एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। विधानसभा सचिव रोहित सापम की से जारी एक बयान में कहा गया, “भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मणिपुर के राज्यपाल के रूप में मैं अजय कुमार भल्ला 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र बृहस्पतिवार, पांच फरवरी 2026 को अपराह्न चार बजे आहूत करता हूं।

प्रमुख खबरें

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज