मैरीकॉम का एक और कमाल, AIBA रैंकिंग में हासिल किया पहला मुकाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

नयी दिल्ली। मैग्नीफिशेंट मेरी के नाम से मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम पिछले साल छठे विश्व चैम्पियनशिप खिताब की बदौलत अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी। मणिपुर की इस मुक्केबाज ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली में हुई विश्व चैम्पियनशिप में इतिहास रचते हुए 48 किग्रा वर्ग का खिताब अपनी झोली में डाला था, जिससे वह टूर्नामेंट की सबसे सफल मुक्केबाज बन गयी।

एआईबीए की अपडेट हुई रैंकिंग में मैरीकॉम ने अपने वजन वर्ग में 1700 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज हैं। मेरीकाम को 2020 ओलंपिक का सपना पूरा करने के लिये 51 किग्रा में खेलना होगा क्योंकि 48 किग्रा को अभी तक खेलों के वजन वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। तीन बच्चों की इस 36 साल की मुक्केबाज ने 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और पोलैंड में एक टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में रजत पदक प्राप्त किया था।

इसे भी पढ़ें : मेरीकाम इंडिया ओपन मुक्केबाजी के फाइनल में, शिवा सेमीफाइनल में हारे

अन्य भारतीयों में पिंकी जांगड़ा 51 किग्रा सूची में आठवें स्थान पर काबिज है। एशियाई रजत पदकधारी मनीषा माउन भी 54 किग्रा वर्ग में इसी स्थान पर हैं। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदकधारी सोनिया लाठेर 57 किग्रा में दूसरे स्थान पर हैं। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) हाल में राष्ट्रीय चैम्पियन बनीं, वह अपने वर्ग में चौथे स्थान पर हैं जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन एल सरिता देवी 16वें स्थान पर है। इंडिया ओपन की स्वर्ण पदकधारी और विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं। पुरूषों की रैंकिंग अपडेट नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Ind W vs Zim W: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के तूफानी खेल से भारत ने जीती T20I सीरीज

गैरसैंण सत्र में Congress का विधानसभा घेराव नकारात्मक राजनीति का हिस्सा: Mahendra Bhatt

IOA Athletes Commission चुनाव: 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में PV Sindhu और हरमनप्रीत सिंह शामिल

वैश्विक आतंकी Muhammad Sarwar की लाहौर में मस्जिद जाते समय गिरकर मौत